फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सब स्टेशनों में फॉल्ट, सात घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं शहर के तीन बड़े सब स्टेशनों में फॉल्ट होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को करीब सात घंटे बिजली कटौती से जूझना पड़ा। शहर के कई इलाकों में फॉल्ट, ब्रेकडाउन और जंपर उड़ने की शिकायतें सामने आई। इससे दिनभर बिजली निगम कंट्रोल रूम के फोन बजते रहे। कुछ इलाकों में तीन से चार घंटे बाद सप्लाई बहाल कर दी गई। वहीं कई इलाकों में सात घंटे तक लोगों को बिजली का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। दो दिन पहले मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। मंगलवार सुबह बदरा जमकर बरसे। करीब दो घंटे रुक-रुककर हुई बारिश की वजह से संजय कॉलोनी, सेक्टर-22, 23, एनआईटी-एक, दो, तीन, पांच, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, मेवला महाराजपुर, जवाहर कॉलोनी, एसजीएम नगर, गांव खेड़ीकला, तिलपत, जनता कॉलोनी, जीवन नगर, इंद्रा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद, बसेलवा कॉलोनी, सेक्टर-12, 14, 15, 16, 19 व तिगांव समेत अन्य कई इलाकों में फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति ठप रही।
लोगों ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद बिजली चली गई। आरोप है कि बिजली जाने पर शिकायत केंद्रों पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-56 स्थित बीबीएमबी सबस्टेशन (बिजली घर), सेक्टर-46 और एनएच 3 सब स्टेशन में सुबह करीब साढ़े पांच बजे जोरदार फॉल्ट हुआ और बिजली चली गई। इस कारण सेक्टर-22, 23, 24, सेक्टर-55 में गांव खेड़ी, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी और ग्रेटर फरीदाबाद में फाल्ट की वजह से सप्लाई बाधित हुई थी। एनआईटी एक-दो, तीन और पांच में दोपहर करीब ढाई बजे बिजली आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बारिश के कारण बिजली घर में फॉल्ट हुआ है। इसे एचबीपीएनएल के अधिकारी ठीक कर रहे है। अधिकांश इलाकों में सप्लाई बहाल कर दी गई है। कुछ इलाकों में जल्द बिजली आ जाएगी।
विज्ञापन

- अमित कंबोज, कार्यकारी अभियंता, ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें