फरीदाबाद संजय कॉलोनी लाल कोठी के पास एक पिता ने सो रहे अपने बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, जिसमें उनका 11 वर्षीय बेटा वंश झुलस गया। वंश को बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सुबह सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। आरोपी का नाम राजू है और वह शराब पीने का आदी है। आरोप है कि राजू अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट व बच्चों से गाली-गलौज करता है। राजू की पत्नी और बच्चों से मारपीट करने की शिकायत कई बार पुलिस को दे चुके हैं। लेकिन उसपर कोई भी समाधान नहीं हुआ।