एक ही परिवार के तालाब में डूबे चार मासूम, सभी की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
फरीदाबाद जिले के गांव फतेहपुर बिल्लौच के पास आगरा नहर में एक पिता द्वारा अपने दो मासूम बच्चों के साथ छलांग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना में 8 वर्षीय एक बेटा नहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मंडकोल गांव के पास सकुशल मिला, जबकि 5 वर्षीय दूसरे बेटे और पिता की तलाश के लिए गोताखोरों और पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है।
यह परिवार गांव असावटी का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात पिता अपनी बाइक को आगरा नहर के किनारे खड़ा कर अपने दोनों बच्चों के साथ नहर में कूद गया। घटना के बाद आठ वर्षीय बच्चा किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा और करीब पांच किलोमीटर दूर मंडकोल गांव के पास पहुंचा। वहां एक स्थानीय व्यक्ति ने उसे रात भर अपने घर पर रखा और सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी।