फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छांयसा में पांटून पुल तैयार होने से किसानों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को आवागमन में होगी आसानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। छांयसा गांव में यमुना नदी पर लगने वाला पांटून पुल आज तैयार हो जाएगा। इसके शुरू होने से सैकड़ों किसानों के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से इस पुल का इंतजार कर रहे किसानों में निर्माण पूरा होने की खबर से खुशी है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस बार पुल समय पर न लग पाने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुल न होने से उन्हें मोहना पुल होकर 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर खेतों तक पहुंचना पड़ रहा था। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ डीजल और मेहनत का खर्च भी काफी बढ़ गया।
विज्ञापन


ग्रामीण सतपाल भाटी ने बताया कि सरकारी कामकाज बेहद धीमी गति और अव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। किसानों की समस्याओं पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते महीनों तक दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इंद्रजीत और महिपाल ने कहा कि इस मार्ग से हर दिन हजारों लोग हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच आवाजाही करते हैं। निर्माण में देरी के कारण आमजन के साथ-साथ किसानों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो काम कई महीने पहले हो जाना चाहिए था, वह अब दिसंबर के मध्य में जाकर पूरा हो रहा है। गांव के सरपंच राजेश भाटी ने बताया कि खेतों तक पहुंचने के लिए किसानों को रोजाना लंबा सफर करना पड़ रहा था, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा था। अब पुल बन जाने से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उधर, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रवींद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार तक पांटून पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद लोग इस पर आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें