फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election 2024: वोट मांगने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, किसानों ने दिखाए काले झंडे; इस बात से हैं गुस्सा

Wed, 18 Sep 2024 06:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से प्रचार कर रही है। बल्लभगढ़ के मोहना में प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी को किसानों ने काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी को दिखाए काले झंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को गांव मोहना में भाजपा प्रत्याशी प्रचार व प्रसार के लिए जा रहे थे। तभी मोहना उतार चढ़ाव संषर्घ समिति के किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया।

विज्ञापन

गांव मोहना में स्थित माता के मंदिर के पास करीब 10 महीने से मोहना कट उतार चढ़ाव संषर्घ समिति के लोग कट की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

भाजपा प्रत्याशी गांव मोहना में लोगों से वोट मांगने के लिए आ रहे थे। जिसकी किसानों को सूचना मिलने पर काले झंडे लेकर गांव मोहना की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि टेकचंद शर्मा वापस जाओ, डीपीआर लेकर आओ के नारे लगाए।

इस दौरान थाना छांयसा प्रभारी रणवीर ने किसानों को समझाया कि वह प्रचार व प्रसार में अगर कोई किसान सड़क के बीच में आते है, तो उनके खिलाफ कार्यवाही करेंगे। वहीं किसानों ने कहा कि वह कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे। वहीं सिर्फ भाजपा के प्रत्याशी को काले झंडे दिखाएंगे और उनको वोट देने का विरोध जटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें