फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक समाचार के कारण तिगांव मंडी में हड़ताल पर नहीं बैठे आढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए कृषि विधेयक रविवार को राज्यसभा में भी पारित हो गए। हंगामे के बीच पास हुए विधेयक का शहर के आढ़तियों ने भी धरने के साथ विरोध किया। अलग-अलग मंडी में धरना देकर विरोध प्रकट कर रहे आढ़ती रविवार को तिगांव मंडी में धरना देने वाले थे, लेकिन तिगांव मंडी के एक व्यापारी की माता का देहांत हो जाने के कारण रविवार का धरना स्थगित कर दिया गया। अब आढ़ती मंगलवार को तिगांव मंडी में धरना देकर विरोध करेंगे। उधर, प्रदेश स्तर पर किसानों के हाईवे जाम किए जाने के आह्वान पर रविवार को पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

हरियाणा आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान सुनील भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने रविवार को तानाशाही रवैया अपनाते हुए बिल को पास कराया है। नया बिल किसान व व्यापारी के हितों के खिलाफ है। इसका विरोध लगातार जारी रहेगा। रविवार को बल्लभगढ़ मंडी में आढ़ती हड़ताल पर रहे। मोहना मंडी में भी ज्यादातर आढ़ती धरना दे रहे हैं। तिगांव मंडी में दिया जाने वाला धरना स्थगित कर दिया गया। वहां अब मंगलवार को धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें