फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोतई में किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
सोतई गांव में जमीन मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान । स्रोत: किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सोतई गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए दी गई जमीन के बदले मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में किसानों का धरना बुधवार को 20वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसान दिन-रात शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सरकार ने उनकी जमीन तो ले ली, लेकिन अब तक उन्हें निर्धारित मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को धरना स्थल पर किसानों ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सरकार ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है, जिनके गलत निर्णयों के कारण सरकार की छवि खराब हुई है। किसानों ने उम्मीद जताई कि गलत निर्णय लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई होगी और उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि वे तपती धूप और बारिश के बावजूद न्याय की मांग को लेकर लगातार धरने पर बैठे हैं। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में धर्मबीर फौजी, नारायण सिंह, दिनेश रावत, बीरम, रमेश, राजू मेम्बर, ऋषि रावत, दीपक रावत, देवन, दक्ष रावत, महेश और नरेंद्र समेत कई किसान मौजूद रहे। महिलाओं ने भी धरने में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें