फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बहादुरपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। कृषि विज्ञान केंद्र फरीदाबाद द्वारा गांव बहादुरपुर में प्रगतिशील किसान राकेश की केंचुआ खाद उत्पादन इकाई पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग विषय पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के सूरज नंबरदार, कुलदीप कौशिक सहित करीब 20 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।
गोष्ठी के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जैविक खेती और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जबकि केंचुआ खाद के उपयोग से भूमि की उर्वर क्षमता बढ़ती है और फसल उत्पादन में सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने प्रगतिशील किसान राकेश की केंचुआ खाद उत्पादन इकाई का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इकाई को वैज्ञानिक तरीके से और विकसित करने तथा अधिक किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करने की सलाह दी। किसानों ने भी जैविक खेती को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें