फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना में किसानों ने की पंचायत, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिकारों, स्वामित्व और मुआवजे से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्राम मोहना स्थित सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में रविवार को किसानों और ग्रामीणों की एक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान दादा गिर्राज ने की। बैठक में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत यमुना पुल के निकट प्रस्तावित बांध निर्माण और यमुना प्रभावित किसानों की भूमि से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा मांगों की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

पंचायत में उपस्थित किसानों ने कहा कि यमुना नदी पिछले कई वर्षों से उनकी निजी भूमि से होकर बह रही है, जिससे उनकी कृषि योग्य जमीन प्रभावित हुई है। इसके बावजूद भूमि अधिकारों, स्वामित्व और मुआवजे से संबंधित समस्याओं का आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। किसानों ने विशेष रूप से यमुना नदी और प्रस्तावित बांध के बीच स्थित भूमि की स्थिति को लेकर सरकार से स्पष्ट नीति और लिखित आश्वासन देने की मांग की।
विज्ञापन




किसानों ने सर्वसम्मति से अपने पूर्व निर्णय को दोहराते हुए कहा कि जब तक प्रभावित किसानों की भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता और बांध तथा यमुना के बीच की भूमि के भविष्य को लेकर स्पष्ट व्यवस्था नहीं बनाई जाती, तब तक बांध निर्माण कार्य का विरोध जारी रहेगा। किसानों का कहना था कि उनकी जमीन और अधिकारों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।



पंचायत में सरकार, जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से किसानों के प्रतिनिधियों के साथ जल्द वार्ता कर न्यायपूर्ण समाधान निकालने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आगामी रणनीति पंचायत के माध्यम से तय कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन




पंचायत में वेदराम, बेदन, नरेंद्र मास्टर, ईश्वर नंबरदार, सतवीर मैनेजर, बसंत, ओमवीर सिंह, जयपाल फौजी, किसान नेता कुकरिया, महावीर, नरेश, श्यामवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें