फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का चक्का जाम आज, पुलिस सतर्क

विज्ञापन
farmer agitation : police alert
विज्ञापन
फरीदाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा छह फरवरी को चक्का जाम के आह्वान के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने इसके लिए शुक्रवार को ही तैयारी कर ली। रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बदरपुर बार्डर और सीकरी बार्डर पर स्थानीय पुलिस के साथ सीआईएसएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने शुक्रवार को बैठक कर सभी अधिकारियों को चक्का जाम से निपटने के निर्देश दिए। जिले में 25 जगह नाके लगाए गए हैं। करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को सड़क पर सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में गश्त और नाकों का निरीक्षण करने के निर्देश दिया है। बल्लभगढ़ बस अड्डे पर भी पुलिस तैनात रहेगी। सेक्टर-12 हुडा, सेक्टर-8, चंदावली पुल, सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर और बड़खल फ्लाईओवर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में मौजूद रहने व लगातार गश्त के निर्देश दिए हैं।
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह का कहना है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने और विरोध का अधिकार है लेकिन आंदोलन या प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार्डर पर दंगा रोधी वाहन तैनात किये गए हैं। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें