बल्लभगढ़।
शहीद राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस में शामिल व्यक्ति की जेब में रखे पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब 15 हज़ार रुपए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैलगांव के रहने वाले जुहुरुद्दीन ने बताया कि वह 9 जनवरी को राजा नाहर सिंह पैलेस में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान भीड़ में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जेब में रखे पर्स को चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि उस पर्स में करीब 15 हज़ार व उनका पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उस भीड़ में उनको एक व्यक्ति पर शक है। जिसको पकड़ कर पुलिस को दे दिया है। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर ही पता चलेगा कि उस व्यक्ति ने चोरी की है या नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।