फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सोना फ्लाईओवर के पास स्थित टीवीएस कंपनी से लाखों रुपए का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ के रहने वाले प्रशांत मित्तल ने बताया कि उनकी कंपनी दिल्ली मथुरा रोड सेक्टर 5 स्थित रॉयल ऑटो लोन एलएलबी टीवीएस के नाम से है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी की सुबह करीब 3:15 बजे कंपनी में तैनात गार्ड का उनके पास फोन आया कि कंपनी में चोरी हो गई है। जिसके बाद वह कंपनी में जाकर उन्होंने सीसीटीवी कैमरा को चेक किया। तो उन्होंने पाया कि 4 जनवरी रात को करीब 9:00 बजे अज्ञात चोर उनकी कंपनी से सामान चुरा कर ले गए हैं। जिसके बाद कंपनी के सामान को चेक किया। तो उनके वहां पर लाखों रुपए का सामान नहीं था। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें