फरीदबाद। रोहतक में आयोजित आईएमए हरियाणा क्रिकेट लीग में सोमवार को फरीदाबाद टाइगर्स और हिसार हिल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में फरीदाबाद टाइगर्स ने हिसार हिल्स को हराकर मुकाबला और प्रतियोगिता दोनों ही अपने नाम कर ली। फरीदाबाद की टीम ने यह मुकाबला एक रन से अपने नाम किया है। फरीदाबाद की टीम ने 158 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्या का पीछा करने उतरी हिसार की टीम 157 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई। मैच में 68 रन की पारी खेलने और दो विकेट लेने वाले डॉ. आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं डॉ. बालियान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। जिले की टीम की जीत के बाद फरीदाबाद आईएमए के प्रधान डॉ. राजीव गुंबर, सचिव डॉ. अनुज ढींगरा, डॉ. ललित हसीजा, डॉ. सुरेश अरोड़ा, डॉ. प्रदीप गर्ग और सभी सदस्यों ने पूरी टीम को इस जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संवाद