फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विवि में 18 व 19 फरवरी को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 18 और 19 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय ट्रांसमीडिया स्टोरीटेलिंग-वृत्तांत, संवाद और प्रसारण रखा गया है। यह सम्मेलन विश्वविद्यालय के साहित्य एवं भाषा विभाग की ओर से हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित किया जाएगा। साहित्य एवं भाषा विभाग की अध्यक्ष प्रो दिव्य ज्योति सिंह ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन साहित्य, भाषा, मीडिया, संचार, डिजिटल अध्ययन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा एनालिटिक्स, एनीमेशन, शेक्सपियर अध्ययन, सतत विकास लक्ष्य जैसे विषयों पर अध्ययन करने वालों के लिए आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए शोध-सार जमा करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, जबकि 27 जनवरी 2026 तक पूर्ण शोध पत्र आमंत्रित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें