फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तैराकी में पहले दिन फरीदाबाद को छह पदक

Wed, 08 Oct 2025 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अंबाला में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय तैराकी खेलों में फरीदाबाद के खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। जिले के खिलाड़ियों ने पहले दिन दो पदक अपने नाम किए। इनमें लक्षिता ने अकेले दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं अमायरा को एक रजत पदक मिला। इसके अलावा गीता और भीनी ने एक-एक कांस्य जीता। एक रजत पदक टीम प्रतियोगिता में शामिल रहा।
विज्ञापन


लक्षिता ने 400 फ्री स्टाइल और 100 मीटर फ्लाई में एक-एक पदक अपने नाम किया। अमायरा ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत जीता। गीता ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक और भीनी ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में यह उपलब्धि हासिल की। भीनी ने अंडर 19 में सफलता अपने नाम की। वहीं अन्य सभी खिलाड़ी अंडर 17 में शामिल रहीं। टीम इंचार्ज वीरेंद्र ने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है। आगामी मुकाबलों में और भी पदक फरीदाबाद के नाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें