फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद वॉरियर्स ने टाइटंस को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित दशहरा क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में फरीदाबाद वॉरियर्स ने फरीदाबाद टाइटंस को 20 रनों से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई वॉरियर्स ने छह विकेट पर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से वेदांत ने सर्वाधिक 34 गेंदों पर 53 रन बनाए जबकि हर्ष ने 39 और रनों का योगदान दिया। टाइटंस के लिए शौर्य ने तीन विकेट चटकाए जबकि श्लोक को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस 14.5 ओवर में 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान शौर्य ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। फरीदाबाद वॉरियर्स के लिए माधव ने चार विकेट चटकाए जबकि वेदांत, हर्ष और पुष्कर को एक-एक विकेट मिला। माधव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें