तेजस मेहता को मैन ऑफ द मैच चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को फरीदाबाद वॉरियर्स ने एचआर ब्लास्टर्स को दो विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचआर ब्लास्टर्स की टीम 12.1 ओवर में सिर्फ 102 रन पर ढेर हो गई। अंकित ठाकुर ने 43 रन बनाए। फरीदाबाद वॉरियर्स की ओर से माधव और तेजस मेहता ने तीन-तीन विकेट झटके।
इसके जवाब में वॉरियर्स ने 10.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से तेजस ने 19 और प्रमोद ने 11 रन बनाए। ब्लास्टर्स की ओर से साहिल और अखिलेश ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। तेजस मेहता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।