संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 78 स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर रविवार को फरीदाबाद सुपर 11 और एकलव्य क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। सुपर 11 ने इस मुकाबले में एकलव्य क्रिकेट क्लब को बेहद आसानी से 72 रन से हरा दिया। सुपर 11 ने 20 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एकलव्य क्लब की टीम सिर्फ 96 रन पर ऑल आउट हो गई। सुपर 11 की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विक्रम ने 53 और महेश ने 31 रन बनाए। वहीं एकलव्य की ओर से दिनेश सोलंकी ने चार और सुनील कुमार ने तीन विकेट लिए। इसके जवाब में एकलव्य की ओर से बल्लेबाजी को आए दिनेश सोलंकी ने 29 और राहुल शर्मा ने 20 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। सुपर 11 के लिए गोल्डी और अभिनव ने दो-दो विकेट लिए।