- ऑप्टीमस प्राइम 11 को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 78 स्थित क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में फरीदाबाद सुपर 11 ने ऑप्टीमस प्राइम 11 को पांच विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई ऑप्टीमस प्राइम 11 ने 232 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से भानु प्रताप ने 32 गेंदों पर 63 रन बनाए जबकि सोनू ने 28 गेंदों पर 59 रन और दीपक ने 42 रन बनाए।
फरीदाबाद सुपर 11 के लिए आकाश ने दो विकेट लिए जबकि विक्रम और अभिनव को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर 11 ने सिर्फ 18 ओवर में पांच विकेट पर 238 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से विक्रम ने 38 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली जबकि गौरव ने 39 गेंदों पर 62 रन बनाए। विक्रम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- गौरव मिश्रा