फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली नई बाइक की खुशी: दो दोस्तों की मौत, पूजा कर लौट रहे थे मंदिर से घर; एक चूक पड़ी जिंदगी पर भारी

Tue, 10 Nov 2026 05:03 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित ने हाल ही में नई बाइक खरीदी थी। इसी खुशी में सोमवार शाम रोहित अपने दोस्त विशेष उर्फ गोलू, वसीम और विशाल के साथ परसोन मंदिर में पूजा करने गए थे। 
विज्ञापन
दो दोस्तों की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद सेक्टर-46 में भारद्वाज चौक के पास बाइक फिसलने से सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एनएचपीसी कॉलोनी चौक स्थित एक फैक्टरी में क्वालिटी चेकर के तौर पर कार्यरत दो दोस्तों की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिव कॉलोनी, पल्ला निवासी 23 वर्षीय रोहित और 26 वर्षीय विशेष उर्फ गोलू के रूप में हुई है। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था और सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।

विज्ञापन
Trending Videos

रोहित ने खरीदी थी नई बाइक
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित ने हाल ही में नई बाइक खरीदी थी। इसी खुशी में सोमवार शाम रोहित अपने दोस्त विशेष उर्फ गोलू, वसीम और विशाल के साथ परसोन मंदिर में पूजा करने गए थे। रोहित की नई बाइक पर पीछे विशेष बैठा हुआ था, जबकि वसीम और विशाल दूसरी बाइक पर सवार थे। मंदिर से वापस लौटते समय सेक्टर-46 में भारद्वाज चौक के पास दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान अचानक नियंत्रण बिगड़ने से रोहित की बाइक फिसल गई और दोनों दोस्त सड़क पर काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों लहूलुहान हो गए। पीछे आ रहे साथी वसीम और विशाल ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में साथियों की संलिप्तता से इनकार
हादसे के बाद शुरुआत में परिजनों को संदेह था कि घटना में साथ चल रहे वसीम और विशाल का कोई हाथ हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और स्पष्ट किया कि दुर्घटना का मुख्य कारण अत्यधिक तेज रफ्तार और बाइक का अनियंत्रित होना था। इसमें दोनों साथी युवकों की किसी भी प्रकार की संलिप्तता नहीं पाई गई। परिजनों ने भी इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

नम आंखों से हुआ दो दोस्तों का अंतिम संस्कार
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मंगलवार को ईएसआई अस्पताल की मोर्चरी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद मंगलवार शाम में दोनों युवाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक विशेष (26) अपने परिवार में सबसे बड़े थे और उनके सिर से पिता का साया उठ चुका था, उनके परिवार में मां और तीन छोटे भाई हैं। वहीं, रोहित (23) के परिवार में माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं। दो होनहार युवाओं की अकारण मृत्यु से मातम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें