फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद:आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अखबार बांटकर किया जागरूक, कहा इससे नहीं है कोई खतरा

Thu, 09 Apr 2020 04:40 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
विज्ञापन
अखबार सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आरडब्ल्यू पदाधिकारियों ने अखबार बांटकर किया जागरूक

विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है कि नोट, दूध की थैली और अखबार पढ़ने से कोरोना का संक्रमण बढ़ने का खतरा है, जबकि वैज्ञानिक तौर पर इसका कोई प्रमाण नहीं है। डॉक्टर और शहर की आरडब्ल्यूए ने इसे लोगों का भ्रम बताया है। इस मिथक को तोड़ने के लिए सेक्टर-22 की ईस्ट इंडिया कॉलोनी आरडब्ल्यूए ने जागरूकता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ और डॉक्टरों की राय भी पढ़ा रहे
आरडब्ल्यूए प्रधान किशन कुमार बारी ने पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को अखबार बंटवाया। इसके साथ ही लोगों के घर जाकर इस बारे में बता रहे हैं। डब्ल्यूएचओ और डॉक्टरों की राय भी पढ़ा रहे। कोरोना से डरे लोगों को बताया जा रहा कि सही जानकारी के लिए अखबार पढ़ना बेहद जरूरी है। इसलिए अखबार की सटीक खबरों से नाता जोड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें