फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद पुलिस को मिली हाईटेक फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
आपराधिक मामलों को सुलझाने की बढ़ेगी स्पीड, फोरेंसिक सबूत मौके से इकट्ठा कर तुरंत प्राथमिक रिपोर्ट मिलेगी
विज्ञापन

नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर गुजरात से मिली वैन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कोई भी आपराधिक वारदात होने पर मौके से सबूत इकट्ठा कर सैंपल की प्राथमिक जांच रिपोर्ट अब तुरंत मिल जाएगी। इससे फरीदाबाद पुलिस के आपराधिक मामलों को सुलझाने की स्पीड बढ़ेगी। फरीदाबाद पुलिस को मिली नई हाईटेक फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन से ये संभव होगा। गृह मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर गुजरात से ये वैन मिली है।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यह वैन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इससे घटनास्थल पर ही साक्ष्यों का परीक्षण कर प्राथमिक रिपोर्ट दी जाएगी। अभी प्रदेश को चार हाईटेक वैन मिली हैं। फरीदाबाद के अलावा गुरुग्राम, पंचकूला और सोनीपत को ये वैन मिली हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को वैन का जायजा लिया। फरीदाबाद पुलिस की फॉरेंसिक टीम से डॉक्टर मनीषा व डॉक्टर सुमन ने ये जानकारी उन्हें दी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि नए कानून का उद्देश्य यही है कि त्वरित गति से न्याय दिया जा सके। यह तभी संभव है जब एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की रिपोर्ट जल्द मिल जाए। लिहाजा ये वैन घटनास्थल पर मौजूद रहेगी तो तत्काल सैंपल लेकर प्राथमिक जांच रिपोर्ट दी जा सकेगी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस फॉरेंसिक लैब वाहन में ड्रग डिडक्शन किट, एक्सप्लोजिव किट, फिंगर प्रिंट किट, फुट प्रिंट किट, डीएनए किट, फ्रिज, जनरेटर, वीडियो कैमरा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस फॉरेंसिक लैब वाहन के जरिए किसी भी आपराधिक घटना का मौके पर ही प्राथमिक परीक्षण किया जा सकेगा। वैन आधुनिक तकनीक से लैस है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो बेसिक चीजें होती हैं, उसकी सुविधा इस वैन में दी गई है। आपराधिक घटना में जो साक्ष्य (जैसे ब्लड) मिलते हैं, उसका मौके पर ही सैंपल एकत्र कर प्राथमिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। देरी होने के बाद सैंपल खराब हो जाता है, क्योंकि इन सैंपल को प्रिजर्व करने की सुविधा पुलिस के पास नहीं है। लेकिन इस फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन में सैंपल को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज की भी व्यवस्था की गई है।

वैन में नारकोटिक्स जांच की व्यवस्था भी
वैन में पावर सप्लाई हमेशा बनी रहे, इसके लिए हैंडसेट जनरेटर भी लगाया गया है, साथ ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लगभग सभी डिवीजन और क्षेत्र इस वैन से कवर हो जाएंगे। इस वैन में नारकोटिक्स जांच , विस्फोटक पदार्थ संबंधित जांच , फायर शॉट के दौरान निकलने वाले केमिकल की जांच , सीमेन, ब्लड, ह्यूमन सलाइवा की जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा डिफरेंट वेवलेंथ लाइट सोर्स की भी सुविधा वैन में दी गई है। ऐसे में किसी भी पदार्थ की जांच मौके पर ही की जा सकेगी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचते ही रिकॉर्डिंग शुरू होगी
वैन में आगे और पीछे दोनों तरफ कैमरे लगाए गए हैं। नए कानून में घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करना अनिवार्य है। ऐसे में वैन जब घटनास्थल पर पहुंचेगी तो कैमरे से रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। रिकॉर्ड करने के लिए वैन में सिस्टम लगाए गए हैं। वैन में माइक्रोस्कोप, फ्रिज, स्क्रीन, फिंगरप्रिंट किट, फुटप्रिंट किट समेत वो तमाम चीजें मौजूद हैं, जिनकी जरूरत घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें