फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने योगासन में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
-42वीं सीनियर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में ओवरऑल खिताब पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के खिलाड़ियों ने योगासन में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित 42वीं सीनियर हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मेजबान फरीदाबाद की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक योगासन सहित अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


फरीदाबाद की टीम के कुनाल, ऋषिकांत, आनंद, ऋतु सिंघल, कोमल, जयंती और मॉमिता समेत खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता और तकनीकी दक्षता के दम पर पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को ट्रैकसूट भी दिए गए।
विज्ञापन


हरियाणा स्टेट योग एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक कुमार अग्रवाल ने फरीदाबाद की टीम को ओवरऑल चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन से जिले का गौरव बढ़ा है।
-
सूरज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें