फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: मकान का लेंटर गिरा, 2 मजदूर दबे, एक की मौत 

Mon, 07 Mar 2022 12:00 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के संत नगर में आज सुबह मकान का लेंटर अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। 
विज्ञापन
लेंटर का मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। मकान का लेंटर गिरने से उसके नीचे दो मजदूर दब गए। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत होने की सूचना है, जबकि दूसरा घायल है।

यहां की है घटना

ये हादसा सोमवार सुबह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास संत नगर में हुआ। बताया गया है कि यहां मकान का लेंटर अचानक गिर गया और उसके नीचे दो मजदूर दब गए। हादसे को देख मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने मलबे में फंसे इन मजदूरों को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें