फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः अवैध वाहनों पर 44 दिन में 3.40 करोड़ का जुर्माना

Sat, 06 Mar 2021 07:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

- परिवहन विभाग और हरियाणा रोडवेज की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Porsche 911 sports car challan Ahmedabad - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ के परिवहन विभाग व हरियाणा रोडवेज की संयुक्त टीम ने 44 दिन में 640 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 3.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके लिए विभाग की ओर से विशेष दस्ता तैयार कर अवैध वाहनों पर नकेल कसने के लिए मुहिम चलाई गई है। इसकी जिम्मेदारी विभाग ने इंस्पेक्टर स्तर के कर्मी को सौंपी है।

विज्ञापन


दरअसल प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मूलरूप से फरीदाबाद निवासी हैं। ऐसे में स्थानीय मंत्री ने स्वयं सक्रियता में भागेदारी निभाई। कई बार मंत्री के औचक निरीक्षण की गाज अवैध वाहन चालकों पर गिरी है।

वहीं, हरियाणा रोडवेज व जिला परिवहन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर दो शिफ्टों में टीम सक्रिय की गई। इससे मात्र 44 दिन में विभाग ने ओवरलोडिंग ट्रक, अवैध रूप से सवारी लेने वाली बस व टैक्सी का चालान कर लगभग 3.40  करोड़ का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन


किस पर कितना जुर्माना
परिवहन विभाग के अनुसार जनवरी में ओवर लोडिंग करने वाले लगभग 487 ट्रकों पर 2,91,546,00 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अवैध रूप से सवारी भर रही लगभग 35 बसों पर 14 लाख 50 हजार आठ सौ जुर्माना किया गया है। 35 टैक्सी पर 350000 जुर्माना किया गया है। एक अन्य गाड़ी पर चार हजार रुपये का जुर्माना है। विभाग ने जनवरी में तीन करोड़ नौ लाख 55 हजार 4 सौ रुपये का जुर्माना किया। इसमें से विभाग के पास 55 लाख 26 हजार रुपये का भुगतान वाहन चालक कर चुके हैं।

वहीं, 417 वाहनों पर विभाग का दो करोड़ 54 लाख 29 हजार 400 रुपये जुर्माना बकाया है। इसी तरह फरवरी में ओवरलोडिंग के 48 ट्रकों पर 26 लाख 500 रुपये का जुर्माना ठोका है । वहीं इसी क्रम में अवैध रूप से सवारी भरने वाली सात बसों से करीब एक लाख 92 हजार तीन सौ रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं 27 टैक्सी पर दो लाख 70 हजार रुपये जुर्माना किया है। फरवरी में परिवहन विभाग ने 30 लाख 62 हजार 800 रुपये जुर्माना किया है। यहां विभाग के खाते में लगभग 22 लाख 75 सौ रुपये जमा हो चुके हैं। वहीं, 19 वाहनों पर करीब आठ लाख 55 हजार रुपये तीन सौ रुपये बकाया है।

जुर्माना न भरने वाले वाहनों को विभाग ब्लैक लिस्ट करता है। ऐसा वाहन चालक किसी भी कार्य से विभाग में पहुंचता है, तो गाड़ी का नंबर डालते ही एक क्लिक पर उसका बकाया दिखाई देता है। जो मौके पर ही वसूला जाता है। बाद में कोई काम किया जाता है।- लतेश शर्मा, सब इंस्पेक्टर जिला परिवहन विभाग

जिला परिवहन विभाग द्वारा चलाए जाने वाला अभियान जारी है। एक इंस्पेक्टर के साथ टीम की नियुक्ति की गई है, जो निरंतर ओवरलोडिंग व अवैध रूप से चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाएगी।- जितेंद्र कुमार, जिला परिवहन अधिकारी फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें