फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: ‘चरण सुहावा’ गुरुचरण यात्रा में शामिल होंगे सीएम सैनी, फरीदाबाद गुरुद्वारे में पहुंचे

Fri, 24 Oct 2025 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद पहुंचे सीएम सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी फरीदाबाद पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा में शामिल होंगे। पूर्व केबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज पूरन रामपाल, सोहन पाल छौक्कर ने सीएम सैनी का स्वागत किया।
विज्ञापन


जोड़ा साहिब यात्रा के दिल्ली से फरीदाबाद पहुंचने पर गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच गए हैं। फरीदाबाद से चलकर यह यात्रा आगरा की तरफ जाएगी। बृहस्पतिवार रात को यात्रा यहां पर पहुंची थी।

दिल्ली से पटना साहिब के लिए रवाना हुई ‘चरण सुहावा’ गुरुचरण यात्रा
दिल्ली के गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब से बृहस्पतिवार को गुरु गोबिंद सिंह और माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब की यात्रा शुरू हो गई। 1500 किमी लंबी नौ दिवसीय चरण सुहावा-गुरुचरण यात्रा पटना साहिब के लिए रवाना हुई है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि उनके परिवार के पास यह पवित्र जोड़ा साहिब पिछले 300 वर्षों से सेवा में थे और अब इसे संगत को दर्शन के लिए तख्त श्री पटना साहिब में समर्पित किया जा रहा है। पुरी ने कहा कि गुरु साहिब के चरणों की महिमा का अनुभव कराने के लिए यह यात्रा प्रारंभ की गई है। 

रास्ते में संगत को जोड़ा साहिब के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप और पांच प्यारे साहिब भी शामिल होंगे। पुरी ने कहा कि गुरु कृपा का यह प्रकाश सबके जीवन में श्रद्धा, साहस और सेवा का संकल्प जगाए। यह यात्रा भाईचारे, भक्ति और गुरु के प्रति प्रेम का प्रतीक है। यात्रा से पहले बुधवार की शाम को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में विशेष कीर्तन समागम हुआ जिसमें संगत को जोड़ा साहिब के दर्शन का अवसर मिला।
 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चरण सुहावा यात्रा शुरू हुई और रात में फरीदाबाद पहुंची। अब यात्रा 24 अक्तूबर को आगरा फिर 25 को बरेली पहुंचेगी। इसी तरह महंगापुर में 26, लखनऊ में 27, कानपुर में 28, प्रयागराज 29 और 30 अक्तूबर को बनारस होते हुए एक नवंबर की सुबह गुरू का बाग से तख्त पटना साहिब पहुंचेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें