फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad Results 2024: फरीदाबाद में फिर खिला 'कमल', बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर जीते

Tue, 04 Jun 2024 08:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

Faridabad Results 2024: हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा सीट से एक बार फिर मौजूद सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते कृष्ण पाल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद लोकसभा सीट से एक बार फिर मौजूद सांसद व केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उन्हें कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को मात दी। उन्होंने महेंद्र प्रताप को 169729 वोटों से हराया। कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को 613181 वोट मिले जबकि कृष्ण पाल के खाते में 782910 मत आए। 

विज्ञापन

कृष्णपाल के पास कितने संपत्ति
कृष्णपाल गुर्जर के पास कुल चल संपत्ति 19,47,43,891 है, जबकि अचल संपत्ति 19,35,26,896 रुपये है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास कुल चल संपत्ति 2,61,33,353 है। इसके अलावा पत्नी के पास कुल अचल संपत्ति 21 करोड़ 14 लाख 11 हजार 703 रुपये है। दिए गए शपथपत्र के अनुसार उनके पास कुल उनकी कुल संपत्ति 62 करोड़ 58 लाख 15 हजार 843 रुपये की है।

संगीनों के साये में हुई मतगणना
मतगणना केंद्रों के बाहर मंगलवार को पुलिस का सख्त पहरा रहा। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। किसी भी बाहरी व्यक्ति को सुरक्षा दायरे में प्रवेश नहीं दिया गया। कुछ लोगों ने सुरक्षा दायरे में प्रवेश करने भी प्रयास किया लेकिन उन्हें पुलिस ने लौटा दिया। वहीं कई जगह लोगों को सड़क बंद होने के कारण जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की 10 विधानसभाओं की मतगणना के लिए शहर में आठ मतगणना केंद्र बनाए गए थे। इनमें पृथला 85 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती पंजाबी धर्मशाला सेक्टर 16, एनआईटी-86 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती लखानी धर्मशाला, बडखल-87 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती दौलतराम धर्मशाला में, बल्लभगढ़-88 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती सुषमा स्वराज राजकीय कॉलेज बल्लभगढ़, फरीदाबाद-89 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती महात्मा हंसराज ऑडिटोरियम डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 और तिगांव-90 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती गुर्जर भवन सेक्टर-16 में की गई।

होडल, हथीन, पलवल का एक मतगणना केंद्र पलवल में बनाया गया। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध देखने को मिले। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक सहायक पुलिस आयुक्त को पर्यवेक्षण अधिकारी व निरीक्षक को सह पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया। अमर उजाला संवाददाता सुबह सबसे पहले एनआईटी स्थित दौलतराम धर्मशाला मतगणना केंद्र पहुंचे। यहां पुलिस ने केंद्र के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग की हुई थी। साथ ही ट्रैफिक को एक सड़क से गुजारा गया। केंद्र के आसपास 50 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। नागरिक अस्पताल और एनआईटी एक नंबर को जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क पर वनवे ट्रैफिक होने के कारण कई जगह जाम की स्थिति देखने को मिली।

इसके बाद अमर उजाला की टीम एनआईटी 2 स्थित लखानी धर्मशाला पहुंची। मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर रखी थी। इसके बाद बिना निर्वाचन आयोग का कार्ड दिखाए किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। तिकोना पार्क-ईएसआईसी रोड का सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ा। इसी प्रकार सेक्टर-14 में डीएवी स्कूल को पूरी तरह बंद कर दिया गया। सेक्टर में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को अन्य मार्गों से जाने के लिए पुलिसकर्मी समझाते दिखे। यही स्थिति अन्य मतगणना केंद्रों के बाहर देखने को मिली।

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ना नहीं था आसान
मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रही, जिसमें केंद्र के बाहर जिला पुलिस बल, मध्य में सशस्त्र पुलिस बल और आंतरिक व त्रिस्तरीय में अर्धसैनिक बल की टुकड़ी तैनात रही।
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों में मोबाइल, कैमरा, स्मार्ट वॉच ले जाना रहा प्रतिबंधित
मतगणना केंद्रों के अंदर मीडिया कर्मियों, पुलिस, सीआईडी और जिला सूचना प्रसारण विभाग के कार्य में जुटे कर्मियों तक को मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्ट वॉच, रिकॉर्डर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस संबंध में पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने कहा कि हमारा प्रयास शांति पूर्ण तरीके से मतगणना का कार्य संपन्न कराने का था, जोकि सफल रहा। पुलिस की सख्ती से लोगों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई लेकिन सहयोग भी पूरा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें