फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः जल्द हर दो किलोमीटर की रेंज में टीकाकरण की सुविधा देगा स्वास्थ्य विभाग

Fri, 05 Mar 2021 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

- ऑनलाइन पंजीकरण में परेशानी के बावजूद बुजुर्गो में टीकाकरण का पूरा उत्साह
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण जारी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण केंद्रों पर बुजुर्गों का उत्साह एक बार फिर नजर आया। हालांकि ऑनलाइन टीकाकरण की समस्याएं अभी दूर नहीं हुई हैं। बावजूद इसके जिले में टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीकाकरण कराने की शिकन बुजुर्गों के माथे पर नजर नहीं आ रही।

विज्ञापन


बुजुर्ग टीकाकरण के लिए केंद्र पर ही पहुंचकर पंजीकरण करा रहे हैं। अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद कहीं कोरोना बचाव के लिए वैक्सीनेशन की डोज उन्हें लग पा रही है। ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बुजुर्गों को दो किलोमीटर के क्षेत्र में ही टीकाकरण की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।

संभावना है कि अगले सप्ताह से इसे लागू भी कर दिया जाए। प्लान के मुताबिक जिले में 49 केंद्र पहले से मौजूद हैं। 23 अतिरिक्त केंद्र पर टीकाकरण की सुविधा अगले सप्ताह तक शुरू की जाएगी। इससे हर दो किलोमीटर की रेंज में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


एफआरयू-1 तक जाने वाली सड़क पर होगी इंटरलॉकिंग
गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर टीकाकरण के लिए एफआरयू-1 पहुंचे थे। वहां केंद्र तक जाने के लिए तारकोल की सड़क थोड़ी धंसी हुई थी। इस समस्या को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंत्री के आगे रखा। अब इस सड़क को इंटरलोकिंग के जरिए बनाने के आदेश मंत्री ने करा दिए हैं। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रणदीप पूनिया ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंत्री का धन्यवाद किया है।

नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कराया टीकाकरण 
शुक्रवार को बुजुर्गों संग स्वास्थ्य कर्मियों में टीकाकरण का उत्साह दिखा। सरकारी-निजी दोनों ही स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण कराया जा रहा है। बीके अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज की छात्राओँ ने भी अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण कराया। वहीं, सार्थियों को भी टीकाकरण में आगे आने के लिए प्रेरित किया। मौजूद छात्राओँ ने अपनी बारी का इंतजार लंबी कतार में किया। इस दौरान अन्य लोगों को भी टीकाकरण संबंधी सहायता मुहैया कराई।

बुजुर्ग भी कर रहे दोस्तों को प्रेरित 
शुक्रवार को बीके सिविल अस्पताल में भारी संख्या में बुजुर्ग टीकाकरण के लिए पहुंचे। अधिकतर बुजुर्ग अपने साथियों संग नजर आए। कई दोस्तों की टोली में टीकाकरण के लिए पहुंचे। बुजुर्ग टीकाकरण के बाद अपने मोहल्ले में भी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस टीके के लिए स्वास्थ्य कर्मी हमसे पहले सामने आए हैं, उसे लगवाने में किसी को कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। बचाव के लिए टीकाकरण ही उपाय है।

बुजुर्ग के पास आयु प्रमाण है तो बिना देरी कर रहे टीकाकरण
ऑनलाइन पंजीकरण की समस्या पोर्टल पर ही है। इसे स्थानीय स्तर पर दूर नहीं किया जा सकता। ऐसे में पंजीकरण और टीकाकरण में बुजुर्गों को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंचने वाले बुजुर्गों के दस्तावेज जांच तुरंत वैक्सीनेशन करें। देरी या तकनीकि खामी के लिए कोई शिकायत न मिलें, यह स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। आगामी सप्ताह में दो किलोमीटर के दायरे में ही टीकाकरण किया जाएगा। तैयारी पूरी कर ली गई है।- डॉ रणदीप पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

टीकाकरण का अनुपात हर दिन बढ़ रहा है। खुशी है लोगों में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का उत्साह है। सभी को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है कि कोरोना की टीका ही संक्रमण से बचाव का फौरी उपाय है।- डॉ रमेश, टीकाकरण नोडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें