फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: संक्रमितों के एचआरसीटी चेस्ट जांच की दरें निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सरकार की ओर से कोरोना संक्रमित मरीजों के हाई रेजयूलेशन सीटी (एचआरसीटी) चेस्ट सहित विभिन्न लैब जांच की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। कोई भी लैब संचालक निर्धारित दरों से ज्यादा राशि नहीं वसूल सकेगा। शिकायत मिलने पर उसकी जांच की जाएगी और लापरवाही पाए जाने लैब संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि सरकार द्वारा एचआरसीटी चेस्ट के लिए 2100 रुपये, आईएल-6 के लिए 1000 रुपये, डी-डाइमर के लिए 400 रुपये, एलडीएच के लिए 250 रुपये, सीआरपी के लिए 350 रुपये, प्रोकैल्सिटोनिन के लिए 1500 रुपये और फेरिटिन के लिए 300 रुपये तय किए गए हैं। इन दरों में जांच पर होने वाले सभी खर्च जैसे पीपीई, पैकिंग, दस्तावेज, रिपोर्टिंग और जीएसटी कर इत्यादि शामिल हैं। जांच के होम कलेक्शन मामलों में परिवहन इत्यादि के लिए प्रति घर 200 रुपये लेने की अनुमति होगी। पीपीपी मोड के तहत स्वास्थ्य विभाग को सेवाएं प्रदान करने वाले सीटी स्कैन केंद्रों पर ये दरें लागू नहीं होंगी। इन केंद्रों पर मौजूदा दरें ही लागू रहेंगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें