फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद हाफ मैराथन कल, सूरजकुंड से जुड़े मार्गों पर सुबह 3 से 11 बजे तक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
1.27 लाख प्रतिभागियों के जुटने की संभावना, सामान्य वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
विज्ञापन

गुरुग्राम-दिल्ली आने-जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया वैकल्पिक रूट प्लान

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के चलते 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड और आसपास के प्रमुख मार्गों पर सुबह 3 से 11 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। करीब 1.27 लाख प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान निर्धारित मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मैराथन प्रतिभागियों को वैध पंजीकरण कार्ड या बिब दिखाने पर पार्किंग क्षेत्र तक जाने की अनुमति होगी।

पाली चौक से एमवीएन चौक, प्रहलादपुर चौक से सूरजकुंड गोलचक्कर, सूरजकुंड रोड, अनंगपुर रोड, एमवीएन रोड, अनखीर गोलचक्कर से सेक्टर-21ए-21डी डिवाइडिंग रोड और बड़खल चौक से सूरजकुंड शूटिंग रेंज रोड पर सुबह 3 से 11 बजे तक सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन


21 और 10 किलोमीटर के रूट तय
21 किलोमीटर हाफ मैराथन सुबह 6 बजे सूरजकुंड मेला ग्राउंड से शुरू होगी। इसका रूट एनएचपीसी कॉलोनी, मानव रचना इंस्टीट्यूट, सिद्धदाता आश्रम, जिमखाना क्लब, अनखीर गोलचक्कर, सेक्टर-21सी/46 डिवाइडिंग रोड, मार्बल मार्केट, बड़खल-अनखीर रोड और सेक्टर-21डी मार्केट से होकर वापस सूरजकुंड मेला ग्राउंड पहुंचेगा। 10 किलोमीटर मैराथन सुबह 6:30 बजे सूरजकुंड से शुरू होगी। यह एनएचपीसी कॉलोनी, अनंगपुर चौक, मानव रचना और एमवीएन कट तक जाएगी और यू-टर्न लेकर सूरजकुंड लौटेगी।
विज्ञापन


गुरुग्राम-दिल्ली के लिए वैकल्पिक मार्ग
गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले वाहन पाली चौक, गुड़गांव मोड़, सैनिक कॉलोनी, मस्जिद चौक, प्याली चौक, बाटा चौक और नेशनल हाईवे होते हुए बदरपुर बॉर्डर जा सकेंगे। दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले वाहन बदरपुर बॉर्डर से नेशनल हाईवे, बाटा चौक, प्याली चौक, मस्जिद चौक, सैनिक कॉलोनी, गुरुग्राम मोड़ और पाली चौक होते हुए जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। यातायात संबंधी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 0129-2267201 और आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें