आर्थिक संकट से उबरने के लिए शराब पर कोविड-19 सेस लगाया
सरकार के आदेश पर बुधवार से सभी शराब के ठेकों को खोला गया। जिले में 106 शराब के जोन है। इनमें 212 शराब ठेके हैं। पिछले दो दिनों में ठेकों पर जमकर शराब बिक्री हुई। इससे विभाग को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। सरकार ने आर्थिक संकट से उबरने के लिए शराब पर कोविड-19 सेस लगाया हुआ है।
आबकारी विभाग से मांगी कोविड 19 सेस की जानकारी
अब सरकार की ओर से आबकारी विभाग से कोविड-19 पर वसूले गए सेस की जानकारी मांगी गई है। ठेकेदारों का कहना है कि ठेके खुले अभी सिर्फ दो दिन हुए हैं। ऐसे में शराब की कुल बिक्री में से सेस को निकालने में समय लगेगा। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त एसपीएस चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से कोविड-19 के संबंध में जो जानकारी मांगी है, वह जल्द उपलब्ध करवा दी जाएगी।