फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी बजट में फिट नहीं हो सका फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (मूर्ति दलाल)। जिले के लिए किसी भी नई योजना व प्रोजेक्ट का प्रस्ताव बजट में नहीं दिखा। कुछ ऐसी घोषणाओं को बजट में जरूर शामिल किया गया जो राज्य के प्रत्येक जिले के लिए है। वहीं, दूसरी ओर कुछ ऐसी घोषणाएं राज्य बजट में जिले को सौगात के रूप में दिखाई गई जो मनोहर सरकार की पिछली सरकार में घोषित थी। इसमें जिले में दो नर्सिंग कॉलेज सहित सिकरोना में आईटीआई निर्माण शामिल है। हालांकि किसानों के लिए यह बजट में कई पहलुओं पर फोकस दिखा। राज्य सरकार ने पिछली बार भी औद्योगिक नगरी को निराश ही किया था, वहीं, इस बार 1 लाख 55 हजार 645 करोड़ रुपये के बजट में भी जिले को खास फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन

बजट में जिले को मिली ये सौगात
- फरीदाबाद में छह नए साइबर थाने, अंबाला रेंज में पांच, करनाल में 11
- बल्लभगढ़ स्थित रानी की छतरी को राज्य सरकार संरक्षण में लेगी।
- म्हारा गांव जगमग गांव के तहत राज्य के 22 जिलों में से 10 में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा, फरीदाबाद भी शामिल। हालांकि शहरी क्षेत्र में भी अभी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं है।
- रोहतक की तर्ज पर फरीदाबाद में भी वाहनों का निरीक्षण एवं प्रमाणन केंद्र स्थापित किया जाएगा।
- सिकरोना में आईटीआई की स्थापना। यह बीते कई वर्ष से निर्माणाधीन आईटीआई है।
- फरीदाबाद में दो नर्सिंग कॉलेज गांव अरूआ और दयालपुर में स्थापित किए जा रहे हैं। सीएम घोषणा के तहत सरकार के बीते वर्ष के काम हैं। यहां भी इसी वर्ष से दाखिले होंगे। इसके लिए बिल्डिंग का काम होने तक वैकल्पिक जगह तलाशी जा रही है। इसे बजट में स्थान दिया गया।
विज्ञापन

- अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में मरम्मत का काम जारी। स्टाफ भर्ती की जा रही हैं। इस वर्ष से ही दाखिले होंगे।
गोल-गोल घुमा दिया बजट
सरकार ने बजट को गोल-गोल घुमा दिया। बाहर होने के कारण पूरा विश्लेषण नहीं कर सका। बावजूद इसके समझ आता है कि जिले की उपेक्षा रही। सभी वर्गों का ख्याल का दावा केवल दिखावा है।
- ललित नागर, कांग्रेस, पूर्व विधायक तिगांव
--
उद्योगों को मिले बजट से शहर में लगेगी मदर यूनिट
बजट में रोजगार के लिए कंपनी को इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। मदर यूनिट के लिए प्रावधान की बात कही थी। सरकार का कहना है कि जो बजट उद्योगों को मिला है, इसमें जिले में मदर यूनिट स्थापित की जाएगी। सबसे अच्छी बात है कि कोरोना काल को देखते हुए कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। इससे औद्योगिक इकाइयों को सीधे लाभ मिलेगा।
- नयन पाल रावत, पृथला विधायक (निर्दलीय)
--
एक हरियाणा की तर्ज पर अन्य जिलों से जुड़ेगा फरीदाबाद
मुख्यमंत्री ने एमएसएमई के लिए 2021 की पॉलिसी को बजट में ग्रीन सिग्नल दिया। अब 330 करोड़ रुपये मिले। बजट में शिक्षा-स्वास्थ्य को 20 फीसदी बढ़ोतरी मिली है। कोरोना काल में रिवेन्यू खिसका। एक हरियाणा की तर्ज पर वडोदरा से फरीदाबाद कनेक्ट होगा। मेट्रो के जरिए फरीदाबाद को गुरुग्राम से कनेक्ट किया जाएगा। अर्बन लोकल बॉडी को ज्यादा शेयर मिला है। इससे भी फायदा होगा।
विज्ञापन

- नरेंद्र गुप्ता, विधायक फरीदाबाद, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें