फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: कोरोना संदिग्धों को समय से नहीं मिल रहा खाना, बीके अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 09 Apr 2020 04:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो,फरीदाबाद
विज्ञापन
बीके सिविल अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पानी और खाने की समस्या के चलते देर रात किया था हंगामा 

विज्ञापन

कोविड-19 से संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आने के कारण संदिग्धों की श्रेणी में आए कई लोगों को बीके अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीने के पानी और खाने की किल्लत के कारण इन लोगों ने मंगलवार देर रात हंगामा कर दिया। बुधवार दोपहर खाना न मिलने की शिकायत भी अधिकारियों से की गई। हालांकि दोपहर एक बजे तक सभी को खाना दे दिया गया। भर्ती लोगों में कुछ लोग मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के संपर्क में आए थे। जबकि कुछ अन्य संक्रमितों के संपर्क में आए थे। सभी के सैंपल लेकर भेज दिए गए थे। 
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आने तक बीके सिविल अस्पताल में भर्ती
जांच रिपोर्ट आने तक सभी को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार देर रात पानी की किल्लत के कारण अस्पताल में भर्ती लोगों की कर्मचारियों के साथ बहस हो गई। देर रात पीने के लिए बोतल बंद पानी का इंतजाम किया गया था। बीके सिविल अस्पताल के प्रशासनिक सहायक डॉ. राजेश ने बताया कि सुबह चाय ब्रेड के साथ सभी को नाश्ता करा दिया गया। फिर खाना दोपहर एक से डेढ़ बजे तक सभी को सर्व करा दिया गया। खाना मिलने में थोड़ी देरी हुई उसका ध्यान रखा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें