फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी, एएसआई ने मांगी दो लाख रुपये की रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 12:10 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

हरियाणा के फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने तिगांव थाने में तैनात एएसआई हिदायत खान को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एएसआई ने राजस्थान की एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे दिल्ली निवासी युवक को रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
एसीबी ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने तिगांव थाने में तैनात एएसआई हिदायत खान को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एएसआई ने राजस्थान की एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे दिल्ली निवासी युवक को रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। युवक से केस से निकालने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की गई थी। बाद में एक लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शनिवार रात करीब 11 बजे युवक रिश्वत की पहली किस्त के 20 हजार रुपये देने थाने पहुंचा, जहां पहले से ट्रैप लगाए बैठी एसीबी की टीम ने एएसआई को पकड़ लिया।

विज्ञापन


युवती के परिजनों ने पुलिस पर जबरन साथ भेजने का लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के डीग जिले की रहने वाली युवती और दिल्ली के श्रीनिवासपुरी, गांधी कैंप-2 निवासी रोहित पिछले काफी समय से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। कुछ दिनों से दोनों तिगांव में रोहित के एक रिश्तेदार के घर रह रहे थे। रोहित के मुताबिक, 10 सितंबर को युवती के परिजन वहां पहुंचे और उसके व युवती के साथ मारपीट की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रोहित का आरोप है कि उसने पुलिस को बताया था कि युवती बालिग है और अपने परिवार के साथ नहीं जाना चाहती। इसके बावजूद एएसआई हिदायत खान ने युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया।

रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रकम
रोहित ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उसे और उसके रिश्तेदार को रेप केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद केस से निकालने के लिए दो लाख रुपये मांगे गए। रोहित के अनुसार, उसने पहले पांच हजार रुपये दे दिए थे, लेकिन इसके बाद भी एएसआई फोन करके रकम की मांग करता रहा। बाद में एक लाख रुपये में मामला निपटाने की बात तय हुई। रकम एक सप्ताह में तीन किस्तों में देनी थी।
विज्ञापन


थाने में 20 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
सौदे के मुताबिक, शनिवार को पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये देने थे। रोहित ने एसीबी से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। शनिवार रात करीब 11 बजे रोहित रुपये लेकर तिगांव थाने पहुंचा। आरोप है कि एएसआई ने उसे थाने के अंदर पैसे लेकर बुलाया था। जैसे ही हिदायत खान ने 20 हजार रुपये लिए, एसीबी की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें