फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आलिया, मेरी जिंदगी का आखिरी सबूत’: पति ने 3.15 सेकंड के वीडियो में बताई दर्दभरी कहानी, फिर उठाया खौफनाक कदम

Tue, 17 Nov 2026 04:16 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, फरीदाबाद

सार

24 वर्षीय अरमान खान पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए वीडियो भेजने के बाद लापता हो गया। वीडियो में उसने नहर में मिलने की बात कही थी। मवई के पास कठपुला पर उसकी बाइक और मोबाइल मिला है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाश कर रही हैं। उसके नहर में कूदने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
अरमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘आलिया जी, यह मेरी जिंदगी का आखिरी सबूत है’ कहकर 24 वर्षीय युवक ने वीडियो बनाया और पत्नी व ससुराल पक्ष पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाते हुए नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। इसके बाद से युवक लापता है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उसने नहर में छलांग लगाई है या वह कहीं और चला गया है। मवई के पास कठपुला पर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिला है। युवक की पहचान मवई की गड्ढा कॉलोनी निवासी अरमान खान के रूप में हुई है। वह सामान की डिलीवरी का काम करता था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


Trending Videos

आलिया की जिद में अरमान ने छोड़ा परिवार
परिजनों के मुताबिक, अरमान की शादी 30 जनवरी को बड़खल निवासी आलिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहता था। परिजनों का आरोप है कि आलिया उस पर शक करती थी और मानसिक रूप से परेशान करती थी। वह परिवार के अन्य सदस्यों से भी झगड़ा करती थी। करीब एक महीने पहले आलिया की जिद के चलते अरमान अपने माता-पिता और भाई-बहनों से अलग होकर किराये के मकान में रहने लगा था। अरमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाला है। परिवार में उसका एक भाई और दो बहनें हैं।

तीन मिनट 15 सेकंड में बयां किया दर्द, कहा- हर मिनट का सबूत चाहिए था
अरमान ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे तीन मिनट 15 सेकंड का वीडियो बनाकर पत्नी, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को व्हाट्सएप पर भेजा था। वीडियो में वह आलिया को संबोधित करते हुए कहता है कि उन्हें हर मिनट का सबूत चाहिए था कि कहां जा रहा हूं, क्या खा रहा हूं और किसके साथ हूं। उसने कहा कि पत्नी के शक ने उससे उसका परिवार छीन लिया और उस पर कर्ज चढ़ गया। उन्होंने पिछले नौ महीनों में केवल एक महीने काम कर पाने की बात भी कही।

ससुराल पक्ष पर अभद्रता और मारपीट के आरोप
वीडियो में अरमान ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उससे अभद्र भाषा में बात करते थे। पत्नी के भाई पर घर आकर मारपीट करने और मामा-मामी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। उसने पुलिस चौकी और थाने में शिकायत देने की बात कहकर डराने का भी आरोप लगाया। वीडियो में उसने चार दिन पहले अगरबत्ती खाकर जान देने की कोशिश करने का जिक्र किया। उसका आरोप था कि उस समय पत्नी ने उसे रोकने के बजाय हंसते हुए कहा था कि मर जाओगे तो सब्र हो जाएगा। वीडियो के अंत में उसने कहा कि मिलना है तो नहर में मिल लेना।
विज्ञापन

मकान पत्नी के नाम कराने का दबाव बनाने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि आलिया के मायके वाले मकान उनके नाम कराने का दबाव बना रहे थे। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आलिया और उनके मायके पक्ष से कोई भी सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाश अभियान चला रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के करीब सात घंटे बाद तक गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची। परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें