फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी के नाम पर रेलवे के पूर्व अधिकारी से 39 लाख ठगे, अब आरोपियों की तलाश शुरू

Wed, 14 Dec 2022 06:04 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

पीड़ित राजीव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर रह चुके हैं। साल-2007 में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल रेलवे के ठेके लेकर काम करते हैं।
विज्ञापन
बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 21 निवासी रेलवे के पूर्व अधिकारी को बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 39 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी अलग-अलग बहाने से रकम ऐंठते रहे। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़ित राजीव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर रह चुके हैं। साल-2007 में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल रेलवे के ठेके लेकर काम करते हैं। कुछ माह से काम नहीं मिलने के कारण कोई स्थायी रोजगार ढूंढ रहे थे। उन्होंने हाल ही में दिल्ली- एनसीआर में अपनी कुछ प्रॉपर्टी बेची थी। इस रकम को कारोबार में लगाना चाहते थे।

उन्होंने बताया कि सितंबर में उन्होंने बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी लेने के लिए गूगल पर ऑनलाइन सर्च किया। यहां बर्गर किंग फ्रेंचाइजी के नाम से एक बेवसाइट का लिंक मिला। क्लिक करने पर एक फार्म खुल गया। उन्होंने फार्म में नाम, फोन नंबर, ई-मेल सहित अन्य जानकारी भर दी। कुछ देर बाद उनकी मेल आईडी पर बर्गर किंग के नाम से एक ई-मेल आया। उसमें कुछ दस्तावेज मांगे गए थे। कुछ देर में गौरव बंसल के नाम से उन्हें एक फोन आया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुद को बर्गर किंग कंपनी में सीएमआर बताया। आरोपी ने फोन पर राजीव की शिक्षा, बैंक, पैन-आधार कार्ड संबंधित जानकारी ले ली।

पीड़ित राजीव ने कहा कि वह पत्नी के नाम से फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं। इस पर आरोपी ने सभी दस्तावेज पर पत्नी का हस्ताक्षर कराकर आरोपियों को मेल कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे पंजीकरण, एनओसी, लाइसेंस, मशीन व अन्य कार्यों के बहाने अलग-अलग बार में 39 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए।

साइट ढूंढने के बाद आरोपियों का नंबर बंद मिला
राजीव शर्मा ने बताया आरोपियों ने उन्हें साइट ढूंढने के लिए कहा। राजीव ने ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक मॉल में साइट पसंद करने के बाद वह किराए पर ले ली। राजीव ने साइट की जानकारी आरोपियों को दी और काम चालू करने को कहा। आरोपियों ने साइट विजिट करने का आश्वासन दिया और बाद में फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित व आरोपियों के बीच रकम हड़पने तक कोई मुलाकात नहीं हुई थी। आरोपी ने 10 दिसंबर को फरीदाबाद आकर मिलने की बात कही थी। इसके बाद से आरोपी का नंबर बंद आ रहा है। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें