फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरगुन भाटिया ने एक ही प्रतियोगिता में जीते दो पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में लहराया परचम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के लॉन टेनिस खिलाड़ी फरगुन भाटिया ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं। फरगुन ने डबल्स वर्ग में स्वर्ण और सिंगल्स वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया। वह लंबे समय से टेनिस कोर्ट पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। फरगुन भाटिया ने जीत का श्रेय अपने कोच साहिल मुंजाल के कुशल मार्गदर्शन और अपने स्कूल आईशर से मिले सहयोग को दिया है।

प्रतियोगिता के सिंगल्स वर्ग में फरगुन का सफर बेहद रोमांचक रहा। पहले दौर में उन्होंने उत्कर्ष सिंघमार को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में विपक्षी खिलाड़ी के न पहुंचने पर उन्हें वॉकओवर मिला। क्वार्टर फाइनल में फरगुन ने आरव गिल को 6-7, 6-4, 6-2 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला रेयांश भल्ला से हुआ, जिन्हें उन्होंने मात दी और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में धीरेन गोठवाल के साथ बेहद कड़े मुकाबले में फरगुन को 6-2, 6-7, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल्स में दिखाया दम, जीता गोल्ड मेडल


सिंगल्स की कसर फरगुन ने डबल्स मुकाबले में पूरी कर दी। अभिनव शर्मा के साथ जोड़ी बनाकर उतरे फरगुन ने कोर्ट पर विपक्षी जोड़ियों को टिकने नहीं दिया। प्री-क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर मिलने के बाद, उन्होंने प्रांजल और इशान की जोड़ी को 6-2, 6-0 से करारी शिकस्त दी। सेमीफाइनल में धनादित्य की चुनौती को 6-1, 6-1 से ध्वस्त करते हुए फाइनल का टिकट कटाया। खिताबी मुकाबले में फरगुन और अभिनव की जोड़ी ने हर्ष और अयान को 6-2, 6-1 से आसानी से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें