फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे फरगुन भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय सीनियर ओपन वर्ग में पांच में से तीन मुकाबले जीतकर किया क्वालिफाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बुधवार को हरियाणा खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ ट्रायल में फरगुन भाटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। सीनियर ओपन वर्ग में फरगुण ने पांच मुकाबले खेले, जिनमें से तीन में जीत हासिल की। अब वह राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में फरगुन ने उत्सव नागे के खिलाफ 1-4 और नमय रात्रा के खिलाफ 0-4 से मुकाबला गंवाया। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए पंकज को 4-2 से हराया। वहीं, देवांश और अयान सिंघल के खिलाफ उन्होंने कड़े मुकाबलों में 4-3 (3) के अंतर से जीत दर्ज की। लगातार तीन मुकाबले जीतकर फरगुन ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया। उनके इस प्रदर्शन से जिले को राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। बता दें कि इस ट्रायल में अपनी टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। आइशर स्कूल में पढ़ने वाले फरगुन के कोच साहिल मुंजाल और शशांक ने बताया कि यह उनकी मेहनत का परिणाम है। अब उनसे राज्य स्तर पर पदक की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें