फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ के 19 पार्कों में लगेंगी फैंसी एलईडी लाइटें, काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से किया जाएगा काम, 2.04 करोड़ रुपये की आएगी लागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 19 प्रमुख पार्क जल्द ही रात के समय रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे। नगर निगम ने करीब 2.04 करोड़ रुपये की लागत से इन पार्कों में फैंसी एलईडी लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सेक्टर-3 स्थित श्रीराम पार्क से स्थानीय लोगों के हाथों नारियल फुड़वाकर परियोजना का शुभारंभ कराया गया। नगर निगम का दावा है कि दीपावली से पहले सभी पार्कों में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था स्थापित कर दी जाएगी।

यह परियोजना ऐसे समय शुरू हुई है जब शहर के अधिकांश पार्कों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण शाम ढलते ही लोगों की आवाजाही कम हो जाती है। कई जगहों पर पुरानी या खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण अंधेरा रहता है जिससे टहलने आने वाले लोगों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई एलईडी लाइटें लगने के बाद पार्कों में शाम के समय गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

इन 19 पार्कों के आसपास सेक्टर-3, चावला कॉलोनी, रघुवीर कॉलोनी, आदर्श नगर, ऊंचागांव, तिरखा कॉलोनी और आसपास की घनी आबादी रहती है। रोजाना सुबह और शाम हजारों लोग इन पार्कों में टहलने, व्यायाम करने, योग करने और बच्चों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं। बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी देर शाम तक सुरक्षित माहौल मिलेगा। पार्कों में खेल रहे बच्चों पर भी अभिभावक आसानी से नजर रख सकेंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि रोशनी बढ़ने से असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा। साथ ही पार्कों में आयोजित होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी बेहतर वातावरण तैयार होगा। फैंसी एलईडी लाइटों से पार्कों का स्वरूप आकर्षक होगा और रात के समय सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।

सौंदर्यीकरण के साथ सुरक्षा पर भी रहेगा जोर


बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि उनकी मांग पर नगर निगम ने इस परियोजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में फैंसी लाइटें लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। अब पार्कों में भी आधुनिक प्रकाश व्यवस्था होने से क्षेत्र की सुंदरता कई गुना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि दीपावली तक सभी पार्क रोशनी से जगमगा उठेंगे और लोगों को सुरक्षित व बेहतर वातावरण मिलेगा।

इन पार्कों में लगेंगी नई एलईडी लाइटें


परियोजना के तहत श्रीकृष्ण पार्क, श्री गणेश पार्क, श्रीराम पार्क, गोवर्धन पार्क, मधुबन पार्क, विश्वामित्र पार्क, वीर शिवाजी पार्क, गुरु नानक पार्क, शिव पार्क, गुलमोहर पार्क, अशोका पार्क, सेक्टर-3 स्थित नाहर सिंह पार्क, एसडीएम कार्यालय मार्ग स्थित नाहर सिंह पार्क, मुरारी अखाड़ा पार्क, ऊंचागांव पार्ट-दो का आदर्श नगर पार्क, तिरखा कॉलोनी का मंडी वाला पार्क, रघुवीर कॉलोनी का ब्रह्मकुमारी पार्क तथा चावला कॉलोनी के छठ मैया पार्क और महाराजा अग्रसेन पार्क में फैंसी एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पूर्व पार्षद रामकुमार यादव, पार्षद पवन यादव, कार्यकारी अभियंता अश्वनी गौड़, जनसंपर्क अधिकारी जोगेंद्र रावत, जेई ऋतु बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें