युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
बल्लभगढ़। सेक्टर 3 निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का परिवार बर्थडे पार्टी में गया हुआ था। थाना सेक्टर आठ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर 3 निवासी विजय ने बताया कि 15 जून की शाम को करीब 7 बजे बड़े भाई के साथ जवाहर कॉलोनी में बहन गीता के बेटे के बर्थडे पार्टी में गए थे। रात को करीब साढ़े 12 बजे वापस आए। तो उन्होंने देखा कि भाई अमित (22) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक अमित के भाई विजय ने बताया कि वह नशे का आदि था। संवाद