संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भगत सिंह कॉलोनी में घर से लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार नोएडा शादी में गया था। थाना सिटी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
भगत सिंह कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनके छोटे भाई की शादी 7 मई को थी। वह बरात लेकर परिवार के साथ नोएडा गए थे। जिस वजह से घर पर ताला लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि देर रात को चोर उनके घर में रखा कीमती सामान, आभूषण और करीब 40 हजार रुपये चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और कैमरा भी अपने साथ ले गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज की ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।