फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश के जल्द घर लौटने की बंधी उम्मीद

विज्ञापन
फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
परिजनों को फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश के जल्द घर लौटने की बंधी उम्मीद
विज्ञापन

फरीदाबाद। एयरफोर्स के लापता मालवाहक विमान एएन-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश के पास दिखाई दिया है। ऐसे में परिजनों को फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा के जल्द घर लौटने की उम्मीद बंधी है। जोरहाट, असम में मौजूद फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा के पिता हरी थापा ने अमर उजाला को बताया कि जहां जहाज का मलबा दिखाई दिया है, वहां जोरदार बरसात हो रही है। ऐसे में सर्च ऑपरेशन रुका हुआ है। वायुसेना ने वहां पर डिब्बा बंद खाने के पैकेट फेंके हैं। उम्मीद है कि बुधवार को मौसम साफ होने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
जोरहाट, असम एयरफोर्स स्टेशन से 3 जून को उड़ा मालवाहक विमान लापता हो गया था। विमान में 13 लोग सवार थे। विमान में सेक्टर-23 निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा भी थे। विमान लापता होने के बाद से उनके परिजन काफी परेशान थे। मगर मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के पास विमान का मलबा दिखाई देने के बाद वायुसेना ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। जोरहाट में मौजूद राजेश थापा के पिता हरी थापा ने फोन पर बताया कि वायुसेना ने मलबा दिखाई देने के बाद ऑपरेशन तेज कर दिया था। मगर तेज बरसात के कारण उसे रोकना पड़ा। हरी थापा के अनुसार, वायुसेना को जहां मलबा दिखा है वहां डिब्बा बंद खाने के पैकेट गिराए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बुधवार को मौसम साफ होने पर सर्च अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त-रिश्तेदार कर रहे सलामती की दुआ
राजेश थापा के परिजनों के साथ उनके दोस्त, रिश्तेदार व पड़ोसी भी सलामती की दुआ कर रहे हैं। राजेश के पड़ोसी अधिवक्ता शशिकांत ने बताया कि जब से राजेश के लापता होने का पता चला है, पूरे मोहल्ले वाले परेशान हैं। राजेश जब भी छुट्टियों में आता है तो सभी से मिलता है। शशिकांत ने बताया कि उनकी भी राजेश के पिता से फोन पर बात हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही वायुसेना घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें