संसोधित : फरीदाबाद पुलिस ने रंजिश के चलते परिवार पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला करने के म
- 15-20 युवकों के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
फरीदाबाद (संवाद)। रामनगर कॉलोनी में दिवाली की रात पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला करने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 17 नवंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामनगर कॉलोनी निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, बाटा चौक निवासी चंदकिशोर ने शिकायत में बताया कि आठ नवंबर की रात करीब 11:45 से 12:30 बजे के बीच उन्हें घर के बाहर तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो रोहित, विशाल, मोहित, सत्यम, अंकित और तुषार समेत करीब 15-20 युवक उनकी मोटरसाइकिल और घर के बाहर रखे सामान में तोड़फोड़ कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी जबरन घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-आठ में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आठ नवंबर को रोहित का शिकायतकर्ता के बेटे रवि से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में वह अपने साथियों के साथ चंदकिशोर के घर पहुंचा था। आरोप है कि रोहित ने ईंट और डंडे से भी परिवार के सदस्यों पर हमला किया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।