फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मकान कब्जाने को लेकर परिवार पर डंडों और ईंटों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत चार लोग हुए घायल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा इलाके में मकान कब्जाने के विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी परिवार ने दुकान पर बैठे लोगों पर डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ता दीपक यादव ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान देवेंद्र यादव, विशु यादव, विनय यादव, कविता यादव और अंजलि यादव ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी मां संतोष यादव को दुकान से बाहर खींचकर डंडों और ईंटों से पीटा। बीच-बचाव करने आए दीपक यादव, उसके भाई सोनू यादव और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक यादव ने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार लंबे समय से उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है और उनके मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उसने बताया कि इस संबंध में 10 मार्च को पुलिस आयुक्त को भी शिकायत दी गई थी।पुलिस के अनुसार घायलों की मेडिकल जांच कराई गई। दीपक यादव, संतोष यादव और सोनू यादव की मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें