फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर बैठे लाखों कमाने के झांसे में आकर रिटायरमेंट के लाखों गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड एजीएम से 52.30 लाख की ठगी, विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप पर संपर्क कर जालसाजों ने ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर की साइबर ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के जरिये घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर जालसाजों ने बीएसएनएल के रिटायर्ड अधिकारी से उनके रिटायरमेंट के 52.30 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों के झांसे में आकर पीड़ित ने 28 अप्रैल 2025 से 18 फरवरी 2026 के बीच 40 ट्रांजेक्शन के माध्यम से आरोपियों द्वारा दिए गए विभिन्न बैंक खातों में 52,30,234 रुपये जमा करा दिए। शातिरों ने पीड़ित को झांसा देने के लिए एक फर्जी ईमेल आईडी से संदेश भेजकर क्लाइंट आईडी और निवेश से जुड़े दस्तावेज भी भेजे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने मामले में शिकायत दर्ज कराई।
सेक्टर-78 स्थित ओमेक्स न्यू हाइट्स के एम्पायर टॉवर निवासी अशोक कुमार वर्मा (69) ने दी शिकायत में बताया कि वह बीएसएनएल से बतौर एजीएम रिटायर्ड हैं। अप्रैल 2025 में उन्होंने फेसबुक पर क्वांटा पल्स ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से शेयर मार्केट से पैसे कमाने का एक विज्ञापन देखा था। उस विज्ञापन पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल पर कुछ विदेशी नंबरों (+44 सीरीज) से व्हाट्सएप पर संदेश आए। संपर्क करने वाले व्यक्तियों ने खुद को फाइनेंशियल एडवाइजर सचिन शर्मा, अमित पटेल, राम नारायण गुप्ता, बद्री लुका और मेहुल बंसल बताया। आरोपियों ने उन्हें कंपनी के जरिये निवेश कर बड़ा मुनाफा कमाने के नए-नए तरीके समझाकर रुपये निवेश करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच वह बीमार हो गए, तो उन्होंने अपने इलाज और जरूरत के लिए कंपनी से अपनी मूल रकम वापस मांगी। इस पर आरोपियों ने पैसे देने में बहानेबाजी शुरू कर दी और अलग-अलग चार्ज के नाम पर और पैसों की मांग करने लगे। जब पीड़ित ने और रकम देने से मना किया, तो आरोपियों ने उनके नंबर ब्लॉक कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत ऑनलाइन साइबर पोर्टल 1930 पर दर्ज कराई थी। थाना साइबर अपराध सेंट्रल पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर 18 मई को आरोपियों के प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें