फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वर्कशॉप में बनाया जा रहा था नकली टॉयलेट क्लीनर, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस ने नवादा में नकली हार्पिक बनाने वाली वर्कशॉप पर छापेमारी कर आरोपी को सामान के सा
विज्ञापन
पुलिस ने मारी रेड, नवादा गांव का मामला, हार्पिक कंपनी के नकली टॉयलेट क्लीनर बनाए जा रहे थे
विज्ञापन

नंबर गेम - 4 दिन के रिमांड पर आरोपी कर्मचारी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके के नवादा गांव में एक वर्कशॉप में हार्पिक ब्रांड का नकली टॉयलेट क्लीनर बनाया जा रहा था। अपराध शाखा एवीटीएस-2 की टीम ने बुधवार को यहां रेड कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मौके से नकली टॉयलेट क्लीनर की 816 बोतल भी जब्त की गई हैं।

नकली सामान बनाने वाली वर्कशॉप को लेकर पुलिस को शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को एवीटीएस-2 की टीम ने डबुआ थाना इलाके के नवादा गांव में रेड की। यहां पर इम्पैक्टिव ब्रांड सॉल्यूशंस एलएलपी कंपनी के प्रोडक्ट हार्पिक की नकली कॉपी बनाई जा रही थी। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान डबुआ कॉलोनी की त्यागी मार्केट निवासी सुरजीत सिंह के तौर पर हुई। आरोपी यूपी के मैनपुरी का मूल निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप से कंपनी के प्रोडक्ट हार्पिक की 500 एमएल की 816 भरी बोतल, 250 खाली बोतल, 316 लेबल/ स्टीकर, 40 लीटर कच्चे माल से भरा केन, नकली उत्पाद बनाने में प्रयुक्त मशीन, गत्ता पेटियां व अन्य उपकरण बरामद किए गए। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह विपिन नामक व्यक्ति की वर्कशॉप में पिछले 4 महीनों से नौकरी करता है। यहां पर कच्चे माल से नकली उत्पाद तैयार किया जाता है। थोक में उत्पाद को बेचा जाता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें