फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: फॉर्च्यून कंपनी के नाम पर बनाते थे नकली तेल, दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 06:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

फॉर्च्यून कंपनी के नाम पर नकली तेल बनाने वाले गिरोह के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जल्द दोनों आरोपियों को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने फॉर्च्यून कंपनी के नाम पर नकली तेल बनाने वाले गिरोह के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जल्द दोनों आरोपियों को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन

ब्रांच प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को टीम ने लकड़पुर क्षेत्र में छापा मार कर फॉर्च्यून कंपनी का नकली तेल बनाने की कंपनी पकड़ी थी। इस टीम उपनिरीक्षक सुनील, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश मलिक, सहायक उपनिरीक्षक भूपेंदर, मुख्य सिपाही जवाहर, सिपाही अमित, हरपाल, विकास शामिल थे। मामले में बुधवार को गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मूल रुप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला निवासी हिमांशु और मध्य प्रदेश के शिवमुखी जिला निवासी विजय बताया है। वर्तमान में दोनों आरोपी सेक्टर-21बी में रहते है। उन्होंने बताया कि आरोपी पांच माह पहले होटल चलाने का काम साथ में करते थे। दो माह से पैसे कमाने के लालच में आकर फॉर्च्यूनर कंपनी के नाम पर नकली तेल बनाने का काम शुरु किया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें