फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस मजबूत करने के नाम पर पैसे मांगने वाला नकली सीआईडी अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 टीम ने एक नकली सीआईडी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गांव के नंबरदार से केस मजबूत करने की एवज में 20000 रुपये मांगे थे। नंबरदार का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा है। करीब दो साल से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। सोमवार को सीआईए 65 ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने बताया पकडे़े गए युवक में से एक गांव डीग निवासी गंगाराम है। विक्रम गांव का नंबरदार है। उसका गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। गंगाराम पहले विक्रम के यहां किराए पर रहता था। उसने अपने दोस्त मनोज को झगड़े के बारे में बताया। मनोज ने विक्रम को सीआईडी ऑफिसर बनकर फोन किया। उसने कहा केस की फाइल उसके पास है। इसे मजबूत करने के लिए 20000 रुपये खर्चा आएगा। पैसे नहीं देने पर केस खराब करने और जान से मारने की धमकी भी दी। नंबरदार विक्रम ने मामले की शिकायत सदर थाने में दे दी। सितंबर 2020 को शिकायत देने के बाद से ही मामला लंबित था। डीसीपी ने केस की जांच क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश को दी। टीम ने मनोज व गंगाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें