फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट ने जयपुर से ली है एमबीबीएस की डिग्री, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू यादव
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीके अस्पताल के हार्ट सेंटर में 55 मरीजों की सर्जरी करने वाले फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज मोहन शर्मा ने एमबीबीएस राजस्थान के जयपुर से की हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में एमबीबीएस की डिग्री असली पाई गई है। लेकिन दिल्ली से दिखाई गई कॉर्डियोलॉजिस्ट की डिग्री जांच में पहले ही फर्जी पाई जा चुकी है।
अब तक की जांच में ये पता चला है कि आरोपी ने अपनी डॉक्टरी डिग्री के आधार पर तीन राज्यों में रजिस्ट्रेशन कराया हुआ था। ये जानकारी उसने हार्ट सेंटर में नौकरी पाने के दौरान दी थी। अब पुलिस उसके रजिस्ट्रेशन को लेकर जांच कर रही है कि वो कराया भी हुआ है या नहीं।
विज्ञापन

बीके अस्पताल पहुंची टीम ने जब्त किया रिकॉर्ड : मामले की जांच कर रही एसजीएम नगर थाने की एक टीम गुरुवार को बीके अस्पताल पहुंची। यहां से टीम ने हार्ट सेंटर का ताला खुलवाकर मरीजों की सर्जरी का रिकॉर्ड समेत अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज मोहन शर्मा पर आरोप है कि उसने यहां हार्ट सेंटर में 55 दिन के मरीजों की सर्जरी की थी। इनमें से अब तक 3 की मौत लापरवाही से होने की बात सामने आई है। लेकिन जांच के दौरान पुलिस ये भी पता लगाएगी कि ऐसे कितने मरीजों की मौत हुई जिनका इलाज इस फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट ने किया था।
सीएम ऑफिस से भी हो रही केस की मॉनिटरिंग : इस पूरे फर्जीवाड़े की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री ऑफिस से भी की जा रही है। मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस की ओर से अस्पताल व हार्ट सेंटर प्रबंधन को पत्र लिखकर कुछ रिकॉर्ड मांगे गए थे। लेकिन प्रबंधन की ओर से कई दिनों तक पुलिस को रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन

जिसके चलते पुलिस के आला अधिकारियों ने मुख्यालय के अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधन के सहयोग न मिलने की बात कही थी। सीएम ऑफिस की ओर से गंभीरता को देखते हुए रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद पुलिस को रिकॉर्ड मिला और कॉर्डियोलॉजिस्ट की डिग्री दिल्ली से वेरिफाई कराने पर फर्जी मिली तो केस में एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें