फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीमा पॉलिसी रिफंड कराने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉलसेंटर का खुलासा

विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया । स्रोत: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में चल रहा था कॉल सेंटर
3 आरोपियों को रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ, बाकी 3 को भेजा जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बीमा पॉलिसी रिफंड कराने और बोनस दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में जांच करते हुए फर्जी कॉलसेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने यह कार्रवाई 7 अप्रैल को दिल्ली के तिलक नगर इलाके में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर की। आरोपियों में दिल्ली के कुतुब विहार का मोहम्मद असलम रजा, बसंत नगर का रोहित कुमार, रमेश नगर का मुकेश, मंगोलपुरी का राहुल, बलजीत नगर का शुभम और हरियाणा के सोनीपत का सचिन मित्तल शामिल हैं।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तिलक नगर दिल्ली स्थित कॉल सेंटर को असलम, रोहित व सचिन संचालित कर रहे थे। इन्होंने एक बिल्डिंग के 2 फ्लोर को किराये पर लेकर फर्जी कॉल सेंटर खोल रखा था। बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी निवासी व्यक्ति से ठगी की घटना के समय सुभाष नगर दिल्ली में कॉल सेंटर चला रहे थे। रोहित, असलम, सचिन ने शिकायतकर्ता के पास कॉल करके पैसे ठगे थे। वहीं बाकी तीन आरोपी मुकेश, राहुल, शुभम कॉल सेंटर में सैलरी पर कॉलर का काम करते थे।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि असलम, रोहित व सचिन तीनों मिलकर अन्य से खाता, फोन व इंश्योरेंस पॉलिसी का डाटा प्राप्त करते थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मुकेश, राहुल, शुभम को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। वहीं असलम, रोहित व सचिन को 5 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने फ्यूचर जर्नल इंश्योरेंस सॉल्यूशन से एक पॉलिसी ले रखी है। 3 सितंबर 2025 को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी के वेरिफिकेशन विभाग से बताया और कहा कि पॉलिसी पर 93525 रुपये का बोनस मिला रहा है जिसको एजेंट द्वारा क्लेम किया जा रहा है। अगर यह क्लेम शिकायतकर्ता करेगा तो एक डमी पॉलिसी लेनी होगी, जिसके लिए 36 हजार रुपये भेजने के लिए कहा। उनकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने रुपये उनके खाते में भेज दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता के पास बीमा कंपनी के कथित कर्मचारियों के लगातार फोन आने लगे और पॉलिसी प्री-मैचोयर करके सारे पैसे दिलवाने के नाम पर उनसे कुल 770630 रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें